त्रिवेंद्र जीरो वर्क मुख्यमंत्री,भाजपा हाईकमान ने लगा दी इस पर मुहर

 देहरादून।  आम आदमी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफा देने पर कहा कि आम आदमी पार्टी बहुत पहले से यह बात कह रही थी कि त्रिवेंद्र जीरो वर्क मुख्यमंत्री है, अब भाजपा हाईकमान ने भी इस पर मुहर लगा दी है। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि आम […]

 देहरादून। 

आम आदमी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफा देने पर कहा कि आम आदमी पार्टी बहुत पहले से यह बात कह रही थी कि त्रिवेंद्र जीरो वर्क मुख्यमंत्री है, अब भाजपा हाईकमान ने भी इस पर मुहर लगा दी है।

रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी पहले से कहती आ रही थी कि त्रिवेंद्र सिंह रावत अब तक के सबसे नाकाबिल मुख्यमंत्री रहे है| अभी तक यदि चार साल का उनका कार्यकाल देखा जाए तो उनके खाते में ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है जिस पर यह कहा जा सके कि, उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास के बारे में सोचा है।

आनंद ने कहा कि उनके कार्यकाल में कुछ कुछ समय में देखा गया कि उनकी अपनी ही पार्टी में मंत्री से लेकर विधायक उनकी कार्यशैली से खुश नहीं थे। कई मंत्रियों विधायकों ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की जिससे पार्टी के अंदर ही असंतोष पनप रहा था। यह कहना गलत नहीं होगा कि उनकी इसी कार्यशैली का नतीजा है कि राज्य में विकास कार्य बाधित थे और उनका अपनी उपलब्धियां गिनवाने के लिए केंद्र की योजनाओं पर निर्भर रहना पड़ रहा था।

आनंद ने कहा कि आज भाजपा हाईकमान ने भी आम आदमी पार्टी की बात पर मुहर लगा दी है कि त्रिवेंद्र जीरो वर्क मुख्यमंत्री है और अब प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की आवश्यकता है।  उन्होंने कहा कि यदि अब किसी को नेतृत्व सौंपा जाता है तो उस व्यक्ति को कार्य समझने में ही काफी समय लग जाएगा। जबकि दिसंबर में चुनाव आचार संहिता भी लगनी संभव है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि भाजपा ने उत्तराखण्ड के चार वर्ष खराब किए है। साथ ही जो स्थाई सरकार देने की बात प्रधानमंत्री मोदी जी ने परेड मैदान की रैली में कही थी वह भी उनका जुमला ही निकला।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: देहरादून में बीच शहर बेकाबू सिटी बस ने 6 लोगो को कुचला। एक की मौत, 5 की हालत गंभीर

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित लालपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक बेकाबू...

हाईअलर्ट: मसूरी नगर पालिका और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी! खालिस्तान के नाम से आया ई-मेल

मसूरी/देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पालिका परिषद को ई-मेल के माध्यम से बम से...

Related Posts