ब्रेकिंग : अध्यक्ष बनते ही मदन कौशिक का पहाड़ विरोधी ऑडियो वायरल

मदन कौशिक के भाजपा अध्यक्ष बनते ही उनकी 2014 का एक ऑडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है|
मदन कौशिक की पहचान भाजपा की दृष्टि से लगातार जीतने वाले विधायक की भले ही हो किंतु, आम उत्तराखंड के लोगों में उनकी पहचान एक घोर मैदानवादी व्यक्ति की है जो कि उनके शिक्षा मंत्री रहते पहाड़ के लोगों ने निकट से महसूस किया है। उनकी अनेक टिप्पणियां आम जनता की जुबान पर है। 

किसी भी राजनैतिक दल में प्रदेश अध्यक्ष का पद अहम होता है प्रदेश अध्यक्ष पद पर बैठा व्यक्ति व्यक्तिगत हित को न देखते हुए पार्टी हित में कार्य करता है एवं उसकी प्राथमिकता में सर्वप्रथम उसकी पार्टी होती है|

 इस बीच मदन कौशिक का 2014 का एक ऑडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे हरिद्वार लोकसभा के किसी गांव में पहाड़ के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी कर बयान दे रहे हैं कि मैदानी व्यक्ति ही हरिद्वार लोकसभा से चुनाव लड़े। इस खबर को 28 मार्च 2014 की शाम 7:40 बजे ईटीवी (अब न्यूज़ एटिन) चला भी चुका है।

यहाँ सुनिए क्या कहा :-

मंत्री जी को जवाब देते नहीं बना था। इसके अलावा बीजेपी के एक और दिग्गज प्रणव चैंपियन भी उत्तराखंडियों को गाली देकर पहाड़ के लोगों का गुस्सा देख चुके हैं।

पहाड़ विरोधी इस ऑडियो क्लिप के कारण पहाड़ के लोगों का गुस्सा उफान पर है। बहुत तेजी से हर मोबाइल पर यह ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है और स्वयं भाजपा के नेता भी इससे सकते में हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts