घोटाला:कमीशन की भेंट चढ़ रही सड़के,5 दिन में उखड़ा डामर

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल  रिखणीखाल :  यूँ तो आये दिन सोशल मीडिया पर सड़कों की बदहाल स्थिति ,डामरीकरण महीने में ही उखड़ जाने की वीडियो वायरल होती रहती है |  आज आपको जिस सड़क के डामरीकरण की वीडियो दिखा रहे है वो रथुवाढाब रिखणीखाल की है जिसे प्रान्तीय खंड लोक निर्माण विभाग दुगडडा बना रहा […]

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल 

रिखणीखाल :

 यूँ तो आये दिन सोशल मीडिया पर सड़कों की बदहाल स्थिति ,डामरीकरण महीने में ही उखड़ जाने की वीडियो वायरल होती रहती है | 

आज आपको जिस सड़क के डामरीकरण की वीडियो दिखा रहे है वो रथुवाढाब रिखणीखाल की है जिसे प्रान्तीय खंड लोक निर्माण विभाग दुगडडा बना रहा है |  हम बात कर रहे हैं प्रदेश के प्रथम स्थान पाने वाले जिले पौडी की जहाँ महान पुरुष व बुद्धिजीवी पैदा होते है,ये सड़क है दुगडडा रथुवाढाब मार्ग जो आगे चलकर रिखणीखाल व धुमाकोट को जोड़ती है।जहाँ पर ये वीडियो व फोटोग्राफ है इस जगह का नाम है” मलैखान्द” ।

ये लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग के अधीन है।

वीडियो में आप देख सकते है कि, किस प्रकार से डामर हाथ से ही उखड़ जा रहा है|  बड़ी बात यह है कि, ये डामर मात्र 5 दिन पहले किया था| 

अब आप सोचिये जीरो टॉलरेंस सरकार ,जब पांच पांच मुख्यमंत्री देने वाली पौड़ी की सड़के भी कमीशन की भेंट चढ़ रही है तो प्रदेश की सड़कों के क्या हाल होंगे|  

नए मुख्यमंत्री से स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आप दिखाएं जीरो टॉलरेंस , सम्बंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था पर कठोर कार्यवाही कीजिये| 

Also Read This

हाईअलर्ट: मसूरी नगर पालिका और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी! खालिस्तान के नाम से आया ई-मेल

मसूरी/देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पालिका परिषद को ई-मेल के माध्यम से बम से...

बड़ी खबर: आज भी 8 जिलों में बारिश का अलर्ट। जानिए मानसून कितनी दूर

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को अभी और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून फिलहाल छत्तीसगढ़,...

Related Posts