दुःखद:अनियंत्रित होकर पलटी कार ! 4 की मौत,3 गंभीर रूप से घायल

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के किच्छा में शादी समारोह से लौट रहे स्वजनों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई । हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज […]

 उत्तराखंड के किच्छा में शादी समारोह से लौट रहे स्वजनों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई । हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिए रुद्रपुर भेज दिया है । 

      उधम सिंह नगर जिले में किच्छा के बसंत गार्डन में रहने वाले जगदीश गोयल की पुत्री का विवाह सोमवार की रात को गदरपुर में संपन्न हुआ था । वहां से लौटने के दौरान उनकी कार किच्छा स्थित इंटराक कंपनी के सामने हादसे का शिकार होकर बिजली के पोल से टकराकर खंती में पलट गई ।

 मॉर्निंग वॉक कर रहे किशनपुर निवासी चरण सिंह, कार सवार कुसुमलता और मंजू  की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सितारगंज निवासी चन्द्रावती की इलाज के दौरान मौत हो गई । इसके अलावा कार में सवार निर्मला देवी, रॉकी और अनीता गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें आनन – फानन में रुद्रपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

Also Read This

न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

Related Posts