स्वच्छता अभियान:राजकीय महाविद्यालय सतपुली में स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत

इंद्रजीत असवाल /पौड़ी गढ़वाल सतपुली ।  नगर पंचायत सतपुली के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय सतपुली में आज से नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की गई ।  कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्षा अंजना वर्मा द्वारा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने की शपथ दिलायी गयी ।  उसके […]

इंद्रजीत असवाल /पौड़ी गढ़वाल

सतपुली ।

 नगर पंचायत सतपुली के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय सतपुली में आज से नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की गई ।  कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्षा अंजना वर्मा द्वारा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने की शपथ दिलायी गयी ।  उसके पश्चात महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नमामि गंगे स्वच्छता एवं निर्मल गंगा के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली नगर में निकाली गयी । रैली को नगर पंचायत अध्यक्षा अंजना वर्मा व थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा हरी झंडी देकर नगर में रवाना किया गया । रैली के दौरान छात्र छात्राओं ने गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए नारे लगाए और ग्रामीणों को जागरूक किया ।

वही कार्यक्रम में थानाध्यक्ष संतोष पेट्रोल द्वारा छात्र छात्राओं को साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी गयी ।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार ने बताया के आज से महाविद्यालय में नमामि गंगे पखवाड़े की शुरुआत की गई है जो कि सात दिनों तक चलेगा जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रकला,भाषण, स्लोगन प्रतियोगिता सहित गंगा रन, नुक्कड़ नाटक व निर्मल गंगा अभियान के तहत नयार नदी पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और चौपाल का आयोजन किया जायेगा। 

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts