दुगड्डा में खो नदी मोटर पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों का अनशन शुरू। दिया अल्टीमेटम

इंद्रजीत असवाल/पौड़ी गढ़वाल कोटद्वार :  विकासखंड दुगड्डा के अंतर्गत 15 मार्च को ग्रामीणों ने जुआ रोड पर खो नदी में मोटर पुल निर्माण के लिए दुगड्डा पीडब्ल्यूडी ऑफिस का घेराव किया|  जहां अधिशासी अभियंता द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि,उपयुक्त पुल का निर्माण 1 माह के भीतर शुरू किया जाएगा ।   जिस पर ग्रामीणों […]

इंद्रजीत असवाल/पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार :

 विकासखंड दुगड्डा के अंतर्गत 15 मार्च को ग्रामीणों ने जुआ रोड पर खो नदी में मोटर पुल निर्माण के लिए दुगड्डा पीडब्ल्यूडी ऑफिस का घेराव किया|  जहां अधिशासी अभियंता द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि,उपयुक्त पुल का निर्माण 1 माह के भीतर शुरू किया जाएगा ।  

जिस पर ग्रामीणों द्वारा संतुष्टि नहीं जताई गई|  उसके पश्चात ग्रामीणों द्वारा पीडब्ल्यूडी ऑफिस से जुलूस को पुल निर्माण के स्थल पर ले जाया गया | और इसके बाद ग्रामीणों द्वारा क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया जिसके चलते आज भी ग्रामीण धरना स्थल पर क्रमिक अनशन में मौजूद है| 

ग्रामीणों का कहना है कि, यदि तत्काल पुल निर्माण शुरू नहीं किया गया तो वे चक्का जाम व PWD ऑफिस पर तालाबंदी करेंगे | 

क्रमिक अनशन में ग्राम प्रधान बेलगांव विजेंद्र सिंह जिला पंचायत सदस्य राकेश कुमार नरेंद्र सिंह बिष्ट संदीप सिंह नेगी भगत सिंह धर्मवीर सिंह आशीष नेगी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद है ।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts