यूथ काँग्रेस ने मुख्यमंत्री का फूँका पुतला,तत्काल महिलाओं से माफी मांगने की मांग

लोकेशन :- लालकुआँ  रिपोर्टर विशाल सक्सेना यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्टेशन तिराहे पर एकत्र होकर भाजपा सरकार एवं तीरथ सिंह रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना था कि, भारतीय जनता पार्टी सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने तक ही सीमित रही है और […]

लोकेशन :- लालकुआँ 

रिपोर्टर विशाल सक्सेना

यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्टेशन तिराहे पर एकत्र होकर भाजपा सरकार एवं तीरथ सिंह रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना था कि, भारतीय जनता पार्टी सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने तक ही सीमित रही है और विकास कार्यों की ओर सरकार का ध्यान नहीं है|

वही सरकार के मुख्यमंत्री महिलाओं पर टीका टिप्पणी कर रहे है| जबकि उन्हें बचे हुए 1 साल में प्रदेश के विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए| कांग्रेसियों ने कहा कि संस्कार का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा सरकार और उसके मुख्यमंत्री महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी कर रहे है| जो भाजपाइयों की तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा महिलाओं के पहनावे पर की गई टिप्पणी से आक्रोशित सभी कांग्रेसियों ने एकत्र होकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का पुतला फूंका है| और अपनी टिप्पणी पर तत्काल महिलाओं से माफी मांगने की मांग की है ।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts