विरोध:डर से विधायक नहीं पहुंची नंदप्रयाग घाट सड़क शिलान्यास के कार्यक्रम में

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला थराली: चमोली जाखणी विजार सड़क के कार्यक्रम में पहुँच रहे विधायक के कार्यक्रमों का आन्दोलनकारियो ने विरोध की चेतावनी दी| आन्दोलनकारियो के आक्रोश को देखते सेरा तिराहे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया । नन्दप्रयाग घाट सड़क डेढ़ लाइन चौड़ीकरण की मांग को लेकर लगातार पिछले 100 दिनों से […]

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

थराली:

चमोली जाखणी विजार सड़क के कार्यक्रम में पहुँच रहे विधायक के कार्यक्रमों का आन्दोलनकारियो ने विरोध की चेतावनी दी| आन्दोलनकारियो के आक्रोश को देखते सेरा तिराहे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया ।

नन्दप्रयाग घाट सड़क डेढ़ लाइन चौड़ीकरण की मांग को लेकर लगातार पिछले 100 दिनों से भी अधिक समय से  घाट में आन्दोलन जारी है|  शासन प्रशासन से लगातार इस मांग को लेकर संघर्ष रत है, शासन और प्रशांसन की तरफ से स्पष्ट न होने के चलते 1 मार्च को आंदोलनकारी गैरसैंण विधान सभा कुछ कर दिवालीखाली तक पहुँचे|  जहां पर आंदोलनकारियो पर लाठीचार्ज  पुलिस द्वारा किया गया, आक्रोशित ग्रामीण ने घाट क्षेत्र में विधायक के कार्यक्रमों का पूर्ण बहिष्कार का निर्णय लिया|  इससे पूर्व भी विधायक को काले झंडे दिखाकर विरोध किया था| 

बृहस्पतिवार को होने वाले जाखणी विजार सड़क को लेकर होने वाले कार्यक्रम में भी विधायक का विरोध करने की बात कही|  आंदोलन कारियो की नाराजगी है कि, दीवालिखाल में जब आंदोलन कारियो पर लाठियां चार्ज की गई तब थराली विधायक द्वारा क्षेत्र की जनता के लिये किसी भी तरह से सहयोग नही किया गया| विधायक के सभी कार्यकर्मो का पुरजोर विरोध जारी रहेगा।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts