हृदय रोगियों के लिए खुशखबरी! फोर्टिस अस्पताल का अनुबंध साल भर के लिए बढा!

रिपोर्ट/विजेंद्र राणा 

 देहरादून के प्रसिद्ध फोर्टिस अस्पताल को हृदय रोगों का विशेषज्ञ अस्पताल माना जाता है| हृदय रोगियों के लिए  अवश्य ही यह आज एक अच्छी खबर कैबिनेट से आई।

आपको बता दें कि, फोर्टिस अस्पताल का अनुबंध पुनः एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। निश्चित ही ह्रदय रोगियों को अब उत्तराखंड में सामान्य दरों पर फोर्टिस अस्पताल की सुविधाएं पुनः मिल पाएंगे।

आपको बता दें कि, सरकार के फोर्टिस अस्पताल का 10 वर्षों का अनुबंध खत्म होने से यहां कार्य कर रहे कर्मचारियों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया था।

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय की बिल्डिंग में संचालित होने वाले अस्पताल फोर्टिस ने अस्पताल फोर्टिस ने विगत 10 वर्षों तक अपनी अच्छी एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं  के कारण  सुर्खियों में रहा!

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts