सीएम तीरथ ने की एमपी बलूनी से मुलाकात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी ने आज सायं 8:00 बजे राज्यसभा सांसद श्री अनिल बलूनी जी से उनके आवास 20 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर भेंट की। मुख्यमंत्री श्री रावत पदभार ग्रहण के बाद पहली बार राजधानी की यात्रा पर हैं। सांसद बलूनी ने उनका स्वागत किया और कहा कि, तीरथ जी के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास अभियान में निरंतर उनके साथ हम उत्तराखंड को विकसित, संपन्न और समृद्ध राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्प है। मुख्यमंत्री जी के साथ उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री श्री अरविंद पांडे जी और वरिष्ठ नेता श्री बलराज पासी जी भी थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts