जूते पहनकर हवन में बैठ पूजा अर्चना कर रहे मंत्री पुत्र

दिनेशपुर

भूमि पूजन के दौरान मंत्री पुत्र का एक नया रूप देखने को मिला । शिक्षा मंत्री   की मौजूदगी में उनके पुत्र अतुल पांडेय जूते धारण कर पूजा अर्चना करते नज़र आये । जिस पर विपक्ष ने इसे मुद्दा बना कर शोशल मीडिया पर वायरल कर जमकर आलोचना कर रहे हैं । जिससे मंत्री जी क्षेत्र में एक बार फिर चर्चा का विषय बन चुके हैं। 

बता दे कि तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट में पुनः जगह मिलने पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे नगर में प्रथम बार पहुंचने पर  भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोर शोर से स्वागत किया। काली नगर कस्बे में मिनी स्टेडियम का भूमि पूजन के दौरान पुरोहित की मौजूदगी में हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

हवन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ग्राम प्रधान पति समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता पूजा अर्चना की। वही भूमि पर बैठकर सभी लोग जूते चप्पल उतार कर पूजा अर्चना कर रहे थे की पुरोहित के बगल में जूते पहन कर पूजा अर्चना करते कैबिनेट मंत्री पुत्र अतुल पांडे दिखाई दिए। इस फोटो का विपक्षियों ने जमकर वायरल किया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts