गाड़ी से ओवरटेक किये जाने को लेकर कहासुनी,दोनों पक्षों में हुई मारपीट

उत्तराखंड के रुद्रपुर में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जबरदस्त हाथापाई हो गई । पुलिस दोनों पक्षों को बमुश्किल शांत कराकर कोतवाली ले गई । 

        उधम सिंह नगर जिले में रुद्रपुर स्थित डी.डी.चौक के पास दो पक्षों के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुची पुलिस ने दोनों पक्षो के लोगो को हिरासत में ले लिया । पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई । इसके बाद दोनों पक्षो के समर्थक कोतवाली पहुंच गए। भीड़ देखते हुए कोतवाली में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

      मामले के अनुसार, सिख समुदाय के रुद्रपुर निवासी भूपेंद्र सिंह और दिनेशपुर निवासी प्रगट सिंह की बाइक और रुद्रपुर निवासी मो.जीशान और मो.फुरकान की फार्च्यूनर गाड़ी से ओवरटेक किये जाने को लेकर कहासुनी हो गई। आपस में विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षो के लोग एकजुट हो गए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष बमुश्किल शांत हुए । 

      एस.पी.सिटी ममता बोहरा ने बताया कि, दो पक्षों के बीच मामूली विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद सी.ओ.सिटी ने मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों की तहरीर मिलने के बाद पुलिस अग्रिम कार्यवाही करेगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts