ओवररेट शराब बिक्री: राब की ओवर रेट बिक्री को लेकर हंगामा करना पड़ा भारी

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला चमोली  जोशीमठ पुलिस ने  तीन युवकों को शांति भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया है | बुधवार दोपहर को तीन युवक शराब के ठेके पर पहुंचे|  जहां उन्होंने शराब की ओवर रेट बिक्री को लेकर हंगामा किया|   बाद में जोशीमठ पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने तीनों युवकों […]

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

चमोली

 जोशीमठ पुलिस ने  तीन युवकों को शांति भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया है | बुधवार दोपहर को तीन युवक शराब के ठेके पर पहुंचे|  जहां उन्होंने शराब की ओवर रेट बिक्री को लेकर हंगामा किया| 

 बाद में जोशीमठ पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने तीनों युवकों को समझाने की काफी कोशिश की | जब युवकों ने हंगामा किया तो पुलिस ने लात घूसे और लाठियों से तीनों युवकों की पिटाई कर दी| 

 मामले में तीनों युवकों के खिलाफ शांति भंग का मामला जोशीमठ कोतवाली में दर्ज कर दिया गया है | जोशीमठ थाने के एस आई हेमकांत सेमवाल ने बताया कि, तीनों युवक लगभग 4:00 बजे जोशीमठ में स्थित शराब के ठेके में हंगामा कर रहे थे|  जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने तीनों युवकों को समझाने की कोशिश की|  लेकिन युवक पुलिस को ही गाली गलौज देने लगे| 

 उन्होंने बताया कि मामले में धारा 151/107/16 के तहत शांति भंग का मामला दर्ज करके तीनों युवकों को जेल भेज दिया है।

 वहीं जोशीमठ व्यापार सभा के अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी ने कहा कि, पिछले काफी दिनों से जोशीमठ ठेके में शराब की बिक्री ओवर रेट पर हो रही थी|  जिसका विरोध सभी लोग कर रहे थे जिस पर आज पुलिस ने अनावश्यक रूप से तीन लोगों को जेल भेज दिया है|  जिसका व्यापार सभा जोशीमठ विरोध करता है।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts