दुःखद: पिंडर नदी के किनारे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

थराली 

थराली थाना के अंतर्गत नारायणबगड़ विकासखंड में  पिंडर नदी के किनारे एक शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया|  स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी | 

सूचना मिलते ही  मौके पर पहुँची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 नारायणबगड़ में पिंडर नदी के किनारे एक लगभग 38 वर्षीय युवक का  शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुँची उपनिरीक्षक नितिन  बिष्ट ने बताया कि, मृतक का नाम शिवराज सिंह नेगी (38 वर्ष)पुत्र स्व0 मोहन सिंह नेगी ग्राम जाख भवाली नैनीताल हाल निवास देवाल चमोली है।

 उप निरीक्षक नितिन बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts