हादसा: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी रोडवेज बस

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में दिल्ली को जाती रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई । बस में सवार सात में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें हल्द्वानी रैफर कर दिया गया ।       नैनीताल जिले में काकडीघाट के समीप बागेश्वर से  दिल्ली को जा रही रोडवेज […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में दिल्ली को जाती रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई । बस में सवार सात में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें हल्द्वानी रैफर कर दिया गया ।

      नैनीताल जिले में काकडीघाट के समीप बागेश्वर से  दिल्ली को जा रही रोडवेज की बस पलट गई । बस में चालक समेत कुल 8 लोग सवार थे । सभी सवार पुरुष बताए जा रहे हैं, जिसमें पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है । दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है ।

     राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली से नैनीताल और अल्मोड़ा को जाने वाले87(ई)में शाम साढ़े चार बजे बागेश्वर सें दिल्ली को जा रही रोडवेज की बस के ब्रेक फेल हो गए । बस संख्या यू.के.07 पी.ए.3286 के काकड़ीघाट पहुंचते ही ब्रेक होो गए । ब्रेक का कम्प्रेशर फेल होने पर चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया। चालक ने अनियंत्रित बस को पहाड़ी से टकरा दिया जिससे बस रुककर पलट गई । बस में सवार यात्री घायल हो गए। घायलों को स्थानीय के नीजी वाहन से सी.एच.सी.गरमपानी पहुंचाया गया। हादसे में घायल सात लोगों कों प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टटो ने छुट्टी दे दी जबकि दो घायलों को 108स्वास्थ्य सेवा से हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। हादसे के बाद मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts