शाबाश उत्तराखंड: राज्य के 3 पुलिस कप्तान 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल!

रिपोर्ट/विजेंद्र राणा 

उत्तराखंड पुलिस  के लिए आज एक गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आई| जहां उत्तराखंड के पुलिस कप्तानों को देश के लोकप्रिय पुलिस कप्तानों की सूची में वरीयता मिली।

 आपको बता दें कि, टिहरी जिले की एसएसपी तृप्ति भट्ट, हरिद्वार से सेंथिल अबुदई और नैनीताल से एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी को देश के सबसे 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों की सूची में सम्मिलित किया गया।

 उत्तराखंड के इन पुलिस कप्तानों का नाम सर्वाधिक लोकप्रिय पुलिस कप्तानों में सम्मिलित होना निश्चित रूप से उत्तराखंड के लिए सिर गर्व से ऊंचा करने की बात है।

आपको बता दें कि, फेम इंडिया मैगजीन एशिया पोस्ट सर्वे में पुलिस कप्तानों को उनकी लोकप्रियता के आधार पर देश भर से 50 ऐसे पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया| जिन्होंने ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा की परिभाषा को साकार करते हुए अपनी जनसेवा से जनता के बीच अपनी लोकप्रियता बनाए रखी एवं अपनी मेहनत और लगन से आज यह मुकाम हासिल किया।

आपको बता दें कि, इस क्रम में नैनीताल से एसएसपी प्रीति प्रदर्शनी, हरिद्वार से सेंथिल बुदई और टिहरी जिले से तृप्ति भट्ट को इस सूची में शामिल किया गया है। इन कप्तानों के लोकप्रियता के चयन के भी 12 आधार बनाए गए हैं। इनके अंदर क्राइम कंट्रोल, लॉ एंड ऑर्डर, पीपुल्स फ्रेंडली, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेही, कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता सजगता, व्यवहार कुशलता आदि मानकों पर खरे उतरे| इन पुलिस कप्तान को  श्रेष्ठता की सूची में रखा गया| एक वार्षिक सर्वे के आधार पर उत्तराखंड के इन तीन काबिल और मेहनती पुलिस अधिकारियों को सूची में जगह मिली है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts