हाईकमान ने जल्दबाजी में लिया मुख्यमंत्री को हटाने का निर्णय,कार्यकर्ताओं की साजिश के शिकार हुए टी एस आर:रावत

इंद्रजीत असवाल सतपुली :  आज पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का कोटद्वार सतपुली व पौड़ी दौरा हुआ|  जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की|   सतपुली में PWD के गेस्ट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया फूल मालाओं से स्वागत,  इसके बाद कार्यक्रम में सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री के गुरुजी राजेन्द्र सिंह रावत ने अपने विचार […]

इंद्रजीत असवाल
सतपुली : 

आज पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का कोटद्वार सतपुली व पौड़ी दौरा हुआ|  जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की|  

सतपुली में PWD के गेस्ट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया फूल मालाओं से स्वागत, 

इसके बाद कार्यक्रम में सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री के गुरुजी राजेन्द्र सिंह रावत ने अपने विचार रखते हुए कहा कि, हाईकमान ने जल्दबाजी में मुख्यमंत्री को हटाने का निर्णय लिया, जो कि गलत है| 

 यदि कुछ गलत हो रहा था तो उसको सुधारा जा सकता था| उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि, त्रिवेंद्र सिंह रावत हमारे कार्यकर्ताओं की साजिश के शिकार हुए है|  

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि, जो योजनाएं उन्होंने चलाई है या घोषणाएं की है उन पर कार्य होगा|  

सतपुली झील पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, सतपुली में जो झील प्रस्तावित थी, उसमें अस्पताल डूब रहा था| जिस कारण झील को खैरासैण में बनाने का निर्णय लिया गया है, जो कि सही है|  यहाँ पर झील बनने से सिंचाई व जलापूर्ति की समस्याओं से निजात मिलेगी| 

Also Read This

न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

Related Posts