कुम्भ मेले की सुविधाओं से नाराज साधु-संत: अपर मेलाधिकारी पर किया हमला

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता हरिद्वार।  कुंभ मेले में बैरागी अखाड़ों को दी जाने वाली सुविधाओं से नाराज साधु-संत ने कुंभ मेले के अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह पर गुरुवार को हमला कर दिया।अपर मेला अधिकारी के साथ मौजूद पुलिस का जवान भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद […]

हरिद्वार।

 कुंभ मेले में बैरागी अखाड़ों को दी जाने वाली सुविधाओं से नाराज साधु-संत ने कुंभ मेले के अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह पर गुरुवार को हमला कर दिया।अपर मेला अधिकारी के साथ मौजूद पुलिस का जवान भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद से ही मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर तैनात है। साथ ही कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल के साथ तमाम पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और साधु संतों के साथ बंद कमरे में अधिकारियों की बैठक चल रही है।

बता दें कि, बैरागी अखाड़े के श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े के साधु संतों द्वारा अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह की पिटाई करने के मामले पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने बयान दिया और कहा कि, कल 12 अखाड़ों के प्रतिनिधियों की बैठक होगी। बैठक में श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े द्वारा की गई इस हरकत पर निर्णय लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक घटना कनखल में बैरागी कैंप की है।जहां इन दिनों बैरागी अखाड़ों के संत जमा होने लगे हैं। वहीं अखाड़े की जगहों पर विद्युत व्यवस्था ना होने से संत नाराज बताए जा रहे थे। जिसके लिए अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह संतो से वार्ता के लिए बैरागी कैंप पहुंचे। उसी दौरान कुछ संतो ने उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव कराने आए उनके गनर को भी बुरी तरह पीट दिया। जिसमें अपर मेलाधिकारी और उनका गनर घायल हुए हैं। अपर मेलाधिकारी से मारपीट की सूचना पर मेला अधिष्ठान में हड़कंप मच गया। मेला पुलिस व अधिष्ठान के अधिकारी बैरागी कैंप पहुँचे और हरवीर सिंह से जानकारी ले रहे हैं। घटना को लेकर अधिकारियों में नाराजगी बनी हुई है।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts