कार्यकर्ताओं को बनाना है लक्ष्य,2022 में पुनः आएगी भाजपा सरकार:बृजमोहन

इंद्रजीत असवाल सतपुली l

सतपुली l

नगर पंचायत सतपुली के सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा महिला मोर्चा मंडल एकेशवर व सतपुली की बैठक हुई l जिसमें भाजपा सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया l 

जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा नीलम मेंदोला, जिला उपाध्यक्ष मीनू डंगवाल और महामंत्री शशिबाला केश्टवाला ने शिरकत की l बैठक की शुरुआत मां सरस्वती की फोटो में फूल अर्पित कर की गई l 

बैठक में 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने को कहा गया l 

 बैठक में मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह रावत ने कहा कि, 2022 में पुनः भाजपा की सरकार आएगी l हम कार्यकर्ताओं को अपने लक्ष्य को लेकर चलना है l 

बैठक में जिला अध्यक्ष द्वारा उपस्थित महिलाओं को सम्मानित किया गया l

बैठक में एकेश्वर मंडल अध्यक्षा चंपा असवाल, सतपुली मंडल अध्यक्षा  शकुंतला देवी, इंदू जुयाल, कुसुम खंतवाल, सुमन लता ध्यानी, चन्द्रकला आर्य, ममता ध्यानी, मालती जुयाल सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं l

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts