मनमानी: शराब माफियाओं की खुली लूट,प्रशासन मौन

स्थान / थराली रिपोर्ट / गिरीश चंदोला  थराली विकासखण्ड में शराब की खुली लूट हो रही है| शराब माफिया शराब को प्रिंट रेट से अधिक पर बेच रहे है,जिससे जनता में आक्रोश बढ़ता नजर आ रहा है| शराब व्यवसायियों के मनमानी आये दिन सामने आ रही है। ऐसे में आम जनता की जेब में शराब […]

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

 थराली विकासखण्ड में शराब की खुली लूट हो रही है| शराब माफिया शराब को प्रिंट रेट से अधिक पर बेच रहे है,जिससे जनता में आक्रोश बढ़ता नजर आ रहा है| शराब व्यवसायियों के मनमानी आये दिन सामने आ रही है। ऐसे में आम जनता की जेब में शराब माफियाओं द्वारा डाका डाला जा रहा है। 

इन दिनों थराली में शराब व्यवसायी द्वारा प्रिंट रेट से 80 से ₹150 तक अधिक वसूला जा रहा है,और प्रशासन इन पर कार्रवाई नहीं करता नजर आ रहा है|  

स्थानीय नागरिक संजय जोशी लच्छू ,अनिल चंदोला ,हरिदत्त आदि लोगों का कहना है कि, शराब व्यवसायी द्वारा प्रिंट रेट से अधिक में शराब बेची जा रही है|  जब उन्हें यह पूछा जाता है कि, प्रिंट रेट से ऊपर शराब क्यों बेच रहे है? तो शराब माफिया लड़ने झगड़ने पर उतारू हो जाते है|  

अब यह बड़ा सवाल उठता है कि, शराब व्यवसाय को पुलिस एवं प्रशासन का कोई डर नहीं है| 

वहीं इस पूरे मामले पर थराली उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि, अगर शराब प्रिंट दर से अधिक  बेची जा रही है, तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी|  प्रिंट रेट से ऊपर शराब बेचना गैरकानूनी है।

Also Read This

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : ₹10 हजार रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार/खानपुर: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी...

Related Posts