कलयुगी बाप ने लालच में जबरन कराया नाबालिक बच्ची का विवाह

रिपोर्ट/विजेन्द्र राणा  चमोली पोखरी-  बीते लॉकडाउन में जनपद चमोली के पोखरी ब्लॉक के एक गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई  है|  जहां चंद रुपयों के लालच में एक पिता ने अपनी कक्षा आठ में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी का विवाह एक अधिक उम्र के व्यक्ति के साथ कराया|  आपको बता दें कि, यह घटना […]

रिपोर्ट/विजेन्द्र राणा 
चमोली पोखरी-
 बीते लॉकडाउन में जनपद चमोली के पोखरी ब्लॉक के एक गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई  है|  जहां चंद रुपयों के लालच में एक पिता ने अपनी कक्षा आठ में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी का विवाह एक अधिक उम्र के व्यक्ति के साथ कराया| 

आपको बता दें कि, यह घटना हरिशंकर विद्यालय से सामने आई है|जब लॉकडाउन के बाद विद्यालय खुला तो अध्यापक द्वारा उक्त छात्रा का विद्यालय ना आने का कारण पूछा गया, तो अध्यापक यह सब सुनकर हैरान रह गए।और अध्यापक ने अपनी छात्रा की पीड़ा व्यक्त कर सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है।

कुल मिलाकर शासन प्रशासन ने अभी तक इस घटना का संज्ञान नहीं लिया है| देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि, प्रशासन कब इस मामले का संज्ञान लेता है|

Also Read This

न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

Related Posts