रीवर ट्रेनिंग के नाम पर हो रहे अवैध खनन के खिलाफ किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन

आज दिनाँक 6 अप्रैल 2021 को कमेड़ी मे रीवर ट्रेनिंग के नाम पर हो रहे अवैध खनन के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया| धरने के बाद जिलाधिकारी बागेश्वर को ग्यापन प्रेषित करते हुए रिपब्लिकन पार्टी आँफ इण्डिया रिफाँरमिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल वनवासी ने जिला प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाते हुए सम्बन्धित अधिकारी का जवाब तलब करने की माँग की है|

 कहा कि, प्रशासन अवैध खनन कार्य देखकर भी मौन है, खनन माफियाओं के खिलाप प्रशासन कुछ भी कार्यवाही करने लिये तैयार नही है|  कमेड़ी मे अवैध खनन करके नदी के प्राकृतिक प्रवाह के बीच 10 फिट गहरा अवैध खनन किया गया है|नदी के प्राकृतिक बहाव के साथ छेड़छाड करते हुए जल स्तर इतना गहरा गया है कि, जलीय जीवों की स्वतः मौत हो रही है|

 आगे चेतावनी देते हुए आगामी 19 अप्रैल से धरना प्रदर्शन के साथ साथ क्रमिक अनशन / आमरण अनशन करने की चेतावनी भी दी है| गोपाल वनवासी ने कहा कि, प्रशासन की लापरवाही व ढीलेपन के कारण  लगातार बढ़ रहे अवैध खनन के खिलाफ संघर्ष से बौखलाए खनन माफिया अनैतिक / आत्मघाती कदम भी उठा सकते हैं|  यदि प्रशासन इनके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही करता है, तो वह कोई ऐसा कदम उठाने से पीछे हटेंगे|

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts