मोटरसाइकिल में लगी आग,नहीं पहुंचा मोटरसाइकिल स्वामी

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में सवेरे एक मोटरसाइकिल में आग लग गई, जिसे फायर सर्विस के जवानों ने बुझा दिया । मोटरसाइकिल की दावेदारी करने के लिए देर तक कोई भी स्वामी नहीं पहुंचा था ।      नैनीताल में मल्लीताल के अयारपाटा क्षेत्र में खड़ी एक मोटरसाइकिल में सवेरे आठ बजे आग लग गई […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में सवेरे एक मोटरसाइकिल में आग लग गई, जिसे फायर सर्विस के जवानों ने बुझा दिया । मोटरसाइकिल की दावेदारी करने के लिए देर तक कोई भी स्वामी नहीं पहुंचा था ।

     नैनीताल में मल्लीताल के अयारपाटा क्षेत्र में खड़ी एक मोटरसाइकिल में सवेरे आठ बजे आग लग गई । आग लगने की सूचना के बाद फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची । फायर सर्विस के पहुंचने तक मोटरसाइकिल पूरी तरह से जल गई थी ।

 यू.के.04 यू.1349 नंबर की बजाज डिस्कवर बाइक का कोई भी स्वामी वहां नहीं पहुंचा । मोटरसाइकिल में आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है । माना जा रहा है कि, इस सुनसान इलाके में नशा करने वालों का बोलबाला है लिहाजा ये उन्हीं ने जलाई होगी या ये चोरी की बाइक होगी । फायर सर्वोस के जवानों ने आग को बुझाया और अब पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है ।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts