काशीपुर में होगा दो दिवसीय नि:शुल्क कोविड वैक्सीनेशन का आयोजन : जिलाधिकारी

रिपोर्ट:महेश चंद पंत ,ऊधम सिंह नगर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगरू के निर्देशों के क्रम में जनपद में लगातार कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों को बढ़ाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई जा सकें।  इसी क्रम में आज दिनांक 8 अप्रैल को खटीमा के नूरी […]

रिपोर्ट:महेश चंद पंत ,ऊधम सिंह नगर।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगरू के निर्देशों के क्रम में जनपद में लगातार कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों को बढ़ाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई जा सकें।

 इसी क्रम में आज दिनांक 8 अप्रैल को खटीमा के नूरी मस्जिद में, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर द्वारा गुरुद्वारा, प्रतापपुर व काशीपुर स्थित औद्योगिक संस्थान आईजीएल में एवं बाजपुर स्थित औद्योगिक संस्थान पाॅलीपेक्श में भी वैक्सीनेशन सेंटर प्रारम्भ किया गया है।

 नूरी मस्जिद खटीमा में प्रथम वैक्सीन मौलाना इरफान उल हक ने लगाकर वैक्सीनेशन केन्द्र का शुभारम्भ किया। इसी के साथ जनपद ऊधम सिंह नगर में 45 सरकारी व 22 गैर सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर अर्थात कुल 67 वैक्सीनेशन सेंटरों का संचालन किया जा रहा है। 

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि, 45 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। अधिक से अधिक संख्या में लोग वैक्सीनेशन सेंटरो पर पहुंचकर वैक्सीन लगवायें। 

उन्होने कहा कि, यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें एवं वैक्सीन लगाएं और अपने व अपने परिवार को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखें।

 जिलाधिकारी ने बताया कि, एजीएल प्ले स्कूल, नया आवास विकास, काशीपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सहयोग से दिनांक 10 व 11 अप्रैल 2021 को दो दिवसीय निःशुल्क कोविड वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जायेगी। अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुंचकर लाभ उठाएं। 

उन्होने कहा कि, कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु मास्क पहने, सामाजिक दूरी का पालन करें, हाथों को बार-बार साबुन से धोएं अथवा सेनेटाइज करें और इत्यादि सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइन का पालन अवश्य करें।

Also Read This

न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

Related Posts