CBSE Board: 12वीं की परीक्षा स्थगित,10वीं की परीक्षा रद्द

बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा CBSE Board Exam को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के साथ बैठक की। जिसमें निर्णय लिया गया कि, 12वीं की परीक्षा को फिलहाल स्थगित किया जाए, जबकि 10वीं की परीक्षा रद्द की गई है।

 10वीं के परीक्षार्थियों का रिजल्ट ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया के आधार पर तैयार करके उन्हें प्रमोट किया जाएगा। हालांकि शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा है कि, यदि कोई परीक्षार्थी इन अंकों से संतुष्ट नहीं होते हैं तो उसे परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। बताते चलें कि, सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं CBSE Board Exam आगामी 4 मई से होनी थी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts