पुलिस चालान में व्यस्त,चोर चोरी में मस्त

मामला प्रेम नगर, लक्ष्मीपुर, शिवालिक नगर का है, जहाँ एक घर में शादी थी| और घर के सभी सदस्य शादी में गए थे | इसी का फायदा उठा कर चोरो ने घर में चोरी कर डाली | पीड़ित परिवार के सदस्य ललित प्रशाद बडोला ने बताया कि, गतदिवस उनके भतीजे देवेश बडोला की शादी थी […]

मामला प्रेम नगर, लक्ष्मीपुर, शिवालिक नगर का है, जहाँ एक घर में शादी थी| और घर के सभी सदस्य शादी में गए थे | इसी का फायदा उठा कर चोरो ने घर में चोरी कर डाली |
पीड़ित परिवार के सदस्य ललित प्रशाद बडोला ने बताया कि, गतदिवस उनके भतीजे देवेश बडोला की शादी थी | जिसमे उनका पूरा परिवार गया हुआ था |  

वो सभी गत दिवस रात 7 बजे सभी शादी में गए और जब रात 11 बजे वापस आए, तब उन्होंने देखा कि उनके घर के कमरों का सारा सामान बाहर बिखरा हुआ है | 

थोड़ी खोजबीन के बाद उन्हें पता चला कि ,चोरो ने पड़ोसी की छत से आकर उनकी छत की मोंमटी का गेट तोड़ दिया और अंदर दाख़िल हुए | और 9000 का केस एवं सारे गहने साथ ले गये | गहनों में नेकलेस ,मांगटीका , नथ,रिंग,मंगलसूत्र इत्यादि था | 

उत्तराखण्ड में आये दिन चोरी की वारदातें होती रहती है | उत्तराखण्ड में चोरो के हौसले बुलन्द होते जा रहे है | जहाँ चोर एक तरफ रातो जाग कर जनता के माल पर हाथ साफ कर रहे है वहीं दूसरी तरफ प्रशासन नींद में है | और ऐसी घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है |

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts