घर में लगी भीषण आग! फायर सर्विस ने की आग पर काबू पाने की कोशिश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में नैनीताल के एक घर में भीषण आग लग गई । फायर सर्विस की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की ।  नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र के कैंट स्थित एक घर में रात को आग लग गई । एकाएक भड़की आग ने पूरे घर को अपने कब्जे में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड में नैनीताल के एक घर में भीषण आग लग गई । फायर सर्विस की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की । 

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र के कैंट स्थित एक घर में रात को आग लग गई । एकाएक भड़की आग ने पूरे घर को अपने कब्जे में ले लिया । 

बताया जा रहा है कि, घटना के समय घर में कोई नहीं था । इस एक मंजिले घर में कोई भी विद्युत कनेक्शन नहीं था ।

 टिन की छत वाले घर में चारों तरफ से आग लग गई । पड़ोसियों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की पुरजोर कोशिश की ।

 शाम को घर में कोई आया था, जिसने मोमबत्ती से काम किया । आशंका जताई जा रही है कि, वो शख्स मोमबत्ती को जला छोड़ गया, जिससे आग लग गई होगी ।

 क्षेत्रवासियों ने फायर सर्विस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पहले छोटी और फिर तेज आग की गंभीरता को देखते हुए बड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी बुला लिया गया । 

तल्लीताल के रिक्शा स्टैंड के ऊपरी क्षेत्र में बसे केंट के घर में मामूली नुकसान की जानकारी मिली है ।

Also Read This

ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल ------श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके...

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

Related Posts