अनियंत्रित कार नदी में गिरी। एयरबैग ने बचाई कार सवारों की जान

बागेश्वर सैंज (त्युनारा गधेरे) के पास एक कार हादसा हादसे का शिकार बनी बताया जा रहा है कि, हादसे के वक्त कार में 3 लोग सवार थे। हादसे में कार संख्या UK 04 Q 0599 सड़क अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सैंज तिराहे के पास बिलोना को जा रही एक […]

बागेश्वर सैंज (त्युनारा गधेरे) के पास एक कार हादसा हादसे का शिकार बनी बताया जा रहा है कि, हादसे के वक्त कार में 3 लोग सवार थे। हादसे में कार संख्या UK 04 Q 0599 सड़क अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सैंज तिराहे के पास बिलोना को जा रही एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। 

गनीमत रही कि, समय रहते कार के एयरबैग खुलने की वजह से तीनों कार सवारों की जान बच गई। हादसे के वक्त कार में तीन युवक सवार थे, जिनका नाम वरुण,मोहित,गौरव तीनों को मंडलसेरा निवासी बताया जा रहा हैं।

कार में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं l इधर हादसे के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कार सवार खतरे से बाहर हैं। लेकिन कार का बुरी तरीके से एक्सीडेंट हुआ है । जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।जान बचने का कारण कार में लगे हुए एयरबैग हैं। कार में लगे हुए एयर बैग समय रहते खुल गऐ और तीनों लोगों की जान बच गई।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts