बिग ब्रेकिंग : सीएम और मंत्रियों में विभागों का बंटवारा।जानिए किसको मिले कौन से विभाग

मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री ने अपने पास खनन, उड्डयन, वित्त ,न्याय ,राजस्व, गृह, सतर्कता, कार्मिक, सूचना ,नियोजन, सचिवालय प्रशासन तथा सामान्य प्रशासन सहित 15 विभाग रखे हैं।

नंबर टू पर सतपाल महाराज को सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, जलागम ,भारत नेपाल परियोजनाएं ,पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व तथा लोक निर्माण विभाग दिए गए हैं ।

डॉ हरक सिंह रावत को वन ,पर्यावरण, श्रम, कौशल, आयुष, आयुष शिक्षा, ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा दिए गए हैं।।

बंशीधर भगत को विधाई एवं संसदीय कार्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, शहरी विकास, आवास तथा सूचना प्रौद्योगिकी दिए गए हैं।

यशपाल आर्य को परिवहन ,समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण ,छात्र कल्याण, निर्वाचन तथा आबकारी महकमा दिया गया है ।

विशन सिंह चुफाल को पेयजल, वर्षा जल संरक्षण, ग्रामीण निर्माण, और जनगणना विभाग दिया गया है।

सुबोध उनियाल को कृषि ,कृषि शिक्षा, कृषि विपणन को उद्यान,  फलोद्योग, रेशम तथा जैव प्रौद्योगिकी दिया गया है।

अरविंद पांडे को विद्यालय शिक्षा, खेल ,युवा कल्याण, पंचायत राज, संस्कृत शिक्षा दिया गया है।

गणेश जोशी को सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास ,लघु एवं सूक्ष्म उद्योग और खादी ग्राम उद्योग दिया गया है।

डॉक्टर धन सिंह रावत को सहकारिता ,प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा तथा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा दिया गया है।

रेखा आर्य को महिला सशक्तिकरण, पशुपालन ,दुग्ध विकास और मत्स्य पालन दिया गया है। यतीश्वरानंद को भाषा ,पुनर्गठन, गन्ना तथा ग्रामीण विकास सौंपा गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts