जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस के कार्तिकेय बहुगुणा को चुना गया Digital Volunteer of the month

रिपोर्ट /मनोज नोडियल 

कोटद्वार ‌‌।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0पी0 रेणुका देवी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली झूठी अफवाहों का खण्डन करने, भ्रामक खबरों को फैलने से रोकने, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों को साइबर अपराधों, कोरोना इत्यादि के सम्बंध में जागरूक करने हेतु पुलिस मुख्यालय स्तर पर Digital Volunteers WhatsApp Group बनाया गया है।

जिसमे उत्तराखण्ड के सभी जनपदों से ऐसे व्यक्तियों को जोड़ा गया था जो सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हैं। जिसकी मॉनिटरिंग स्वयं अशोक कुमार, आई.पी.एस, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा की जाती है एवं प्रत्येक माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले Digital Volunteers को सम्मानित भी किया जाता है।

जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस के Digital Volunteer,कार्तिकेय बहुगुणा , निवासी श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल को पुलिस मुख्यालय स्तर से माह अप्रैल-मई का Digital Volunteer of the month चुना गया।

इनके द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म (फेसबुक, इन्सट्रग्राम, व्हाटसअप, ट्विटर आदि)  पर नियमित रुप से एक्टिव रहते हुए लोगों को साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।

इनके द्वारा कोरोना काल में फैल रही अफवाहों को खण्डन करने में पुलिस का सहयोग किया गया एंव आमजन के मध्य कोरोना वायरस के सम्बन्ध में जागरुकता फैलाने में, कोरोना वायरस के सम्बन्ध नें फैल रही झुठी खबरों का खण्डन करने में भी अहम भूमिका निभाई गयी।

आज दिनांक 29.07.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा श्री कार्तिकेय बहुगुणा को पुलिस कार्यालय पौड़ी में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गयी एवं भविष्य में भी इसी प्रकार साइबर अपराधों के सम्बंध में जागरूकता फैलाने, अफवाहों का खण्डन करने एंव आमजन तक पुलिस द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यों को पहुँचाने में जनपद पुलिस का सहयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts