गांव के नीचे जबरन ब्लास्टिंग के लिए अड़ा बीआरओ। आक्रोशित ग्रामीण करेंगे प्रशासन का घेराव।

थराली कर्णप्रयाग –  ग्वालदम  राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार भूस्खलन होने से एवं बीआरओ के द्वारा ब्लास्टिंग करने की बात कहे जाने की बात है। सिमलसैणं के ग्रामीण रोष व्याप्त है।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बीआरओ एवं प्रशासन के द्वारा उन पर जबरन दबाव बनाया जा रहा है । ग्रामीणों ने कहा कि लगातार गांव […]

थराली कर्णप्रयाग –  ग्वालदम  राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार भूस्खलन होने से एवं बीआरओ के द्वारा ब्लास्टिंग करने की बात कहे जाने की बात है।

सिमलसैणं के ग्रामीण रोष व्याप्त है।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बीआरओ एवं प्रशासन के द्वारा उन पर जबरन दबाव बनाया जा रहा है ।

ग्रामीणों ने कहा कि लगातार गांव के नीचे भूस्खलन होने से गांव पर खतरा मंडरा रहा है, लेकिन बीआरओ ब्लास्टिंग करने की बात बार-बार कह रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बनाया हुआ है।

ग्रामीणों ने कहा कि बिना ब्लास्टिंग के यहां पर राष्ट्रीय राजमार्ग खुल सकता है, लेकिन बीआरओ के आला अधिकारी ऐसा नहीं कर रहे हैं। वह जबरन ब्लास्टिंग की परमिशन प्रशासन से मांग रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अगर गांव के नीचे ब्लास्टिंग हुआ तो वह शासन प्रशासन का घेराव करेंगे।

ग्रामीण संजय जोशी ,हरीश चंदोला , राधा देवी , गुड्डी देवी ,पुष्पा देवी , आशा देवी आदि लोगो का कहना है। कि बीआरओ मशीन के जरिए सड़क खोल सकती है. लेकिन ब्लास्टिंग से सिमलसैणं गांव में खतरा हो रहा है लगातार ब्लास्टिंग होने से गांव के आवासीय मकानों को खतरा उत्पन्न हो रहा है. इससे पहले भी  ब्लास्टिंग के चलते सिमलसैणं के ग्रामीणों के आवासीय मकानों पर दरारें पड़ी हैं ।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts