दुःखद: ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त कार चालक गंभीर रूप से घायल

  थराली / गिरीश चंदोला थराली । रविवार सुबह थराली कर्णप्रयाग – ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक आल्टो कार 500 मीटर गहरी खाई जा गिरी स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति का रेस्क्यू कर 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली भिजवाया। […]

 

थराली / गिरीश चंदोला

थराली । रविवार सुबह थराली कर्णप्रयाग – ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक आल्टो कार 500 मीटर गहरी खाई जा गिरी स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति का रेस्क्यू कर 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली भिजवाया।

वहीं थानाध्यक्ष थराली ध्वजवीर सिंह पंवार ने बताया कि एक अल्टो कार थराली से लोल्टी जा रही थी जो अचानक बेनोली से 200 मी0आगे अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा जिसमे कार चालक विजय सिंह नेगी पुत्र राजेन्द्र सिंह नेगी उम्र 25 वर्ष निवासी सिमलखेत थानां चौखुटिया जिला अल्मोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ शिल्पा ने बताया कि घायल व्यक्ति को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया था , घायल व्यक्ति के सिर पैर ,एवं हाथ में गंभीर चोटें आयी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

Also Read This

सीवर लाइन बंद होने से गोपेश्वर की आदर्श कॉलोनी में 35 से अधिक परिवार परेशान, घरों पर मंडरा रहा खतरा

रिपोर्ट: लोकेंद्र रावत, गोपेश्वर, चमोलीचमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर की आदर्श कॉलोनी में नमामि गंगे परियोजना की सीवर लाइन बंद होने से 35 से अधिक...

गजब: डिजिटल इंडिया के दौर में यह गांवकर रहा मोबाइल नेटवर्क का इंतजार

गिरीश चंदोलाचमोली । डिजिटल इंडिया के दौर में जहां देश के अंतिम छोर तक मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने के दावे किए जा रहे...

Related Posts