दबंगई की पब्लिक की जमकर की पिटाई।पुलिस भी हुई किनारे

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के रामनगर में रिवाल्वर से गोली चलाकर, एक व्यक्ति को घायल करने के आरोपी की पब्लिक ने जमकर की पिटाई । पुलिस के जवान को किनारे होने को कहा तो वो आरोपी को पिटता छोड़कर किनारे हो गया । नैनीताल जिले में रामनगर के बजार में दो पक्षों के बीच कोई […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के रामनगर में रिवाल्वर से गोली चलाकर, एक व्यक्ति को घायल करने के आरोपी की पब्लिक ने जमकर की पिटाई । पुलिस के जवान को किनारे होने को कहा तो वो आरोपी को पिटता छोड़कर किनारे हो गया ।

नैनीताल जिले में रामनगर के बजार में दो पक्षों के बीच कोई बात को लेकर विवाद हो गया । विवाद इतना बढ़ गया की काशीपुर से आए व्यवसायी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली। विवाद बढ़ते ही काशीपुर के व्यवसाई ने रिवॉल्वर से गोली चला दी । गोली सीधे दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को लग गई ।

गोली लगने के बाद घायल व्यक्ति लहूलुहान हो गया । गोली की आवाज सुनकर वहां पुलिस पहुंच गई । इसी के साथ वहां तमाशबीनों की भी भीड़ लग गई । पुलिस के जवान ने तत्काल आरोपी के हाथों से रिवॉल्वर लेकर रुमाल में लपेटकर सुरक्षित रख ली । इस घटना का किसी शख्श ने वीडियो बना आदि । मौजूद जनता ने पुलिस जवान के सामने ही आरोपी को पीटना शुरू कर दिया ।

इतना ही नहीं, पीटने वालों ने पुलिस जवान को किनारे रहने को कहा । हैरानी की बात तो ये रही कि नियम कानून का ज्ञाता पुलिस जवान आरोपी को भीड़ के बीच पिटता छोड़कर किनारे हो गया । भीड़ ने भद्दी भद्दी गालियों के साथ गोली चलाने वाले आरोपी की जमकर पिटाई कर दी । पुलिस ने दोनों पक्षों को मैडिकल के लिए भेज दिया है । घायल चंदन सिंह ने बताया कि वो विवाद को देख रहे थे कि उनके कंधे में कुछ लगा और खून निकलने लगा । पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद घटना की जांच की जाएगी ।

 

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts