बड़ी खबर : माँ बहनों की गाली देने वाले विधायक के कार्यक्रम में महिला मंत्री व नेत्रियों के शामिल होने पर उठ रहे बड़े सवाल।

हरिद्वार । 

 उत्तराखण्ड को अपने गुप्तांग पर रखने वाले विधायक कुँवर प्रणव द्वारा खानपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 26 नवम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाजपा की मंत्री समेत कई दिग्गज नेताओं के पहुंचने की बात कही जा रही है। 

आपको बता दें कि खानपुर विधानसभा क्षेत्र में 26 नवम्बर को वर्तमान विधायक कुँवर प्रणव द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसमें प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य , देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ,  भाजपा नेता अन्नू कक्कड़ समेत कई भाजपा के दिग्गज शिरकत करने जा रहे हैं। 

बड़ा सवाल ये पैदा होता है कि भाजपा के एक ऐसे विधायक के कार्यक्रम में महिला मंत्री समेत कई महिला पदाधिकारी सम्मलित होने जा रही हैं ।जिस विधायक के मुँह से माँ बहनों के लिए गालियाँ छूटती हों , जो विधायक उत्तराखण्ड को अपने गुप्तांग पर रखता हो । 

सवाल भाजपा पर भी खड़ा होता है कि आखिर ऐसे विधायक को किसके दवाब में भाजपा ने पार्टी में बनाये रखा है जो भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी तक को गाली देता हो। 

ऐसे में सबसे बड़े सवाल तो वर्तमान भाजपा संगठन पर भी खड़ा होना लाजमी हैं । आखिर क्यों सुचिता औऱ अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा इस मामले में बैकफुट पर है ? 

सूत्र बताते हैं कि खानपुर विधानसभा सीट पर कुँवर प्रणव अपनी धर्मपत्नी के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं क्योंकि स्वयं कुँवर प्रणव के खिलाफ जनता में काफी रोष है। संगठन से जुड़े लोगों की माने तो कुँवर प्रणव की वजह से स्थानीय जनता में भाजपा के प्रति काफी नाराजगी भी देखी जा रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts