शर्मनाक : बालिकाओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज। आरोपी की तलाश जारी

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में एक 22 वर्षीय युवक पर दो नन्हीं बालिकाओं ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है । पुलिस ने 7/8 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।         नैनीताल के मल्लीताल बाजार में रहने वाली दो नाबालिगों ने एक लड़के […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में एक 22 वर्षीय युवक पर दो नन्हीं बालिकाओं ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है । पुलिस ने 7/8 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।

        नैनीताल के मल्लीताल बाजार में रहने वाली दो नाबालिगों ने एक लड़के पर बहला फुसला कर गलत हरकतें करने की शिकायत अपने परिजनों से की । एक बच्ची के परिजन तो लोकलज्जा के चलते चुप रह गए । दूसरी पीड़ित बच्ची के पिता शिकायत लेकर मल्लीताल कोतवाली पहुंच गए । 

शिकायत की जानकारी मिलने के बाद दूसरी बच्ची के पिता भी शिकायत करने कोतवाली पहुंच गए । दरअसल दोनों बच्चियां पड़ोस में रहती हैं जो मंगलवार शाम एक साथ खेल रही थी । 

 इन बच्चियों को पड़ोस में ही रहने वाले लगभग 22 वर्षीय सय्यद सैफ ने 23 नवंबर की शाम 3:30 बजे अपनी दुकान में बुलाया और उनके गुप्तांगों में छेड़छाड़ की । बच्चियों ने ये बात अपने परिजनों को बताई । 

आज मल्लीताल कोतवाली में अपनी बच्चियों के साथ हुई शर्मनाक घटना की शिकायत करने मशरुर और सुधीर पहुंचे ।

पांच और छह वर्षीय बलिकाओं के साथ ऐसी हरकतें करने वाले के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो की धारा 7/8 के अन्तर्गत मुक़दमा दर्ज कर लिया है । पांच वर्षीय बालिका ने परिजनों को बताया कि आरोपी ने उसके साथ कुछ दिन पहले भी ऐसी हरकत की थी ।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts