उच्च न्यायालय ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र बलिया नाला संबंधित याचिका पर अधिवक्ता को 3 हफ्ते में मोटर दाखिल करने के दिए आदेश।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने नैनीताल के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र बलिया नाला संबंधी जनहित याचिका में याची के अधिवक्ता से तीन हफ्ते में काउंटर दाखिल करने को कहा है ।           मुख्य न्यायाधीश आर.एस.चौहान और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में आज नैनीताल शहर की रीढ़ की हड्डी कही जाने वाले बलिया नाले […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने नैनीताल के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र बलिया नाला संबंधी जनहित याचिका में याची के अधिवक्ता से तीन हफ्ते में काउंटर दाखिल करने को कहा है ।

          मुख्य न्यायाधीश आर.एस.चौहान और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में आज नैनीताल शहर की रीढ़ की हड्डी कही जाने वाले बलिया नाले पर सरकार ने अपना पक्ष रखा । 

न्यायालय ने सरकार के सर्वे और ट्रीटमेंट के लिए रणनीति पर सरकार का पक्ष सुना । न्यायालय के सामने आज आपदा प्रबंधन सचिव एस.एन.मुरुगेशन व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए और एफिडेविट दिया। 

न्यायालय के सामने याची के अधिवक्ता ने एफिडेविट में दिए बिंदुओं का विरोध किया । इसके बाद न्यायालय ने याची से तीन हफ्ते में जवाब के खिलाफ काउंटर देने को कहा है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts