सात दिसंबर से एनएचएम कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार। स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने के आसार

उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के स्वास्थ्य कर्मचारीयों ने 07-12-2021 से  कार्यबहिष्कार करने का निर्णय लिया है। 

कर्मचारियों ने सरकार को अपनी दो सूत्रीय मांग , हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड वेतन एवं 60 साल सेवा का प्रस्ताव दिनांक 06-12-2021की कैबिनेट में लाने हेतु पत्र लिखा है ।

साथ ही कहा है कि यदि सरकार हमारी मांगो को गम्भीरता से नही लेती तो 07-12-2021से अनिश्चित कालीन हड़ताल की जायेगी। 

प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार एनएचएम कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है। सरकार कर्मचारियों की प्रमुख मांग हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड वेतन कर्मचारियों को देने को तैयार नही है, जिस पर सभी कर्मचारी आक्रोशित हैं।

 उन्होने कहा कि जब तक कर्मचारियों को ग्रेडवेतन नही मिलता कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से जनपदों में बाल स्वास्थ्य , टीकाकरण, जननी सुरक्षा कार्यक्रम, कोविड टीकाकरण , कोविड सैम्पलिंग, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम , टीबी उन्मूलन कार्यक्रम सहित सभी हैल्थ वैलनेस सेंन्टर बन्द रहेंगे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts