पहाड़ी से गिरकर चोटिल हुए गुलदार को किया रैस्क्यू। इलाज जारी

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के भवाली में एक गुलदार के पहाड़ी से गिरने के बाद निष्क्रिय होने से सनसनी फैल गई । गुलदार को वन विभाग की टीम रैस्क्यू कर रानीबाग स्थित रैस्क्यू सेंटर ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है । नैनीताल जिले में भवाली के तिरछाखेत क्षेत्र में एक नर गुलदार […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के भवाली में एक गुलदार के पहाड़ी से गिरने के बाद निष्क्रिय होने से सनसनी फैल गई । गुलदार को वन विभाग की टीम रैस्क्यू कर रानीबाग स्थित रैस्क्यू सेंटर ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है ।

नैनीताल जिले में भवाली के तिरछाखेत क्षेत्र में एक नर गुलदार पहाड़ी से गिर गया । पहाड़ी से गिरकर गुलदार का शरीर निष्क्रिय हो गया । गांव के समीप हुए इस घटनाक्रम को ग्रामीणों ने देखा तो उन्होंने वन विभाग को सूचित किया । कुछ समय के बाद ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और लगभग 8 वर्षीय गुलदार को रैस्क्यू करने में जुट गए । वन विभाग की टीम अपने साथ ट्रेंक्यूलाइजर गन, जाल और पिंजरे के साथ दूसरी जरूरत की चीजें लेकर पहुंची थी । गुलदार की स्थिति को देखते हुए वन विभाग के रेंजर मुकुल जोशी ने गुलदार को जाल से पकड़कर पिंजरे में रखने के लिए अपने अधीनस्थों को कहा । टीम गुलदार को रैस्क्यू कर सीधे रानीबाग रैस्क्यू सेंटर ले गई जहां उसका इलाज चल रहा है । घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, लेकिन निष्क्रिय पड़े गुलदार के सामने जाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सका ।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में आधे घंटे के भीतर दो बार डोली धरती,लोगो में दहशत

चमोली: उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से धरती दो बार डोली। चमोली जिले में बुधवार सुबह करीब आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप...

ITM Dehradun के छात्रों ने कबाड़ से बनाए 9 ड्रोन, Droneverse में सभी ने भरी उड़ान

ITM देहरादून के छात्रों ने कबाड़ से बना दिए ड्रोन, ‘Droneverse’ में सभी ने भरी उड़ान; ₹10 हजार का मिला पहला पुरस्कारदेहरादून, 17...

Related Posts