पोते के न मिलने के कारण चौराहे पर रोने लगी बुजुर्ग । पहुँची थाने

इंद्रजीत असवाल 

सतपुली 

सतपुली बाज़ार में आज एक बुजुर्ग जो की अपने पोते के न मिलने के कारण चौराहे पर लोगों के बीच रो रही थी ।

बुजुर्ग माता पाटीसैण से अपनी बेटी के यहाँ जाने के लिए सतपुली आई थी ।

ये देखकर हमारे संवाददाता द्वारा बुजुर्ग को थाना सतपुली में थानाध्यक्ष के पास ले जाया गया।  थानाध्यक्ष  ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और सभी जगह बुजुर्ग महिला के पोते की खोजबीन जारी की । जिसके आधे घंटे बाद बुजुर्ग महिला के पोते को खोजकर उनके हवाले कर दिया गया व उनके गंतव्य के लिए गाड़ी में बिठा दिया गया ।

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग माता कल्पा देवी अपनी बेटी के घर जा रही थी और साथ में पोते ने भी जाने की जिद की, बुजुर्ग महिला पहले ही सतपुली पहुच गई थी व पोता काफी देर बाद पहुंचा।

पोते के माता पिता द्वारा बुजुर्ग महिला को सूचित किया गया । जिसके बाद दादी परेशान हो गई व चौराहे पर रोने लगी ।

यह देखकर हमारे संवाददाता ने बुजुर्ग महिला को तत्काल थाने में ले जाकर उनके पोते को उनसे मिलवाया गया ।

जिस पर बुजुर्ग माता द्वारा संवाददाता इन्द्रजीत असवाल और थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह सहित कांस्टेबल देशराज का धन्यवाद व्यक्त किया ।S

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts