पीपीपी मोड के खिलाफ आमरण अनशन बैठे अनशनकारियों को जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया

डोईवाला।  सीएचसी अस्पताल डोईवाला का पीपीपी मोड़ खत्म करने को लेकर अनशन पर बैठे अनशनकारियों को जिला प्रशासन द्वारा जबरन उठाकर अस्पताल में फ़ोर्स फीडिंग के लिए भर्ती करवा दिया। यूकेडी जिलाध्यक्ष केन्द्रपाल तोपवाल पिछले आठ दिनों से डोईवाला में अनशन पर बैठे हैं। वहीं 90 वर्षीय गिरधारी लाल नैथानी भी पिछले दो दिनों से […]

डोईवाला। 

सीएचसी अस्पताल डोईवाला का पीपीपी मोड़ खत्म करने को लेकर अनशन पर बैठे अनशनकारियों को जिला प्रशासन द्वारा जबरन उठाकर अस्पताल में फ़ोर्स फीडिंग के लिए भर्ती करवा दिया।

यूकेडी जिलाध्यक्ष केन्द्रपाल तोपवाल पिछले आठ दिनों से डोईवाला में अनशन पर बैठे हैं। वहीं 90 वर्षीय गिरधारी लाल नैथानी भी पिछले दो दिनों से अनशन पर बैठे थे। जिनकी स्वास्थ्य की जांच को स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची थी।

और जिनकी रिपोर्ट के बाद अनशनकारियों को वहाँ से उठा दिया गया। यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल, केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा और जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अस्पताल के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। आंदोलन स्थल पर जिला उपाध्यक्ष धर्म वीर गुसाईं, प्रमोद डोभाल और नगर उपाध्यक्ष पेशकार गौतम आदि डटे हुए हैं।

 

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts