समाजवादी पार्टी ने किया अजब- गजब प्रदर्शन।अपने ऊपर कफन डाला और बेरोजगारी को लेकर सरकारों को कोसा।

गिरीश भट्ट 

‘रोज़गार दो या कफन दो’ का नारा देते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में सांकेतिक रूप से अपने ऊपर कफन डाला और बेरोजगारी को लेकर सरकारों को कोसा। 

धरना-प्रदर्षन का नेतृत्व सपा के जिलाध्यक्ष डिंपल पांडे और महानगर अध्यक्ष अख्तर अली ने किया। इनके

नेतृत्व में सपा के दर्जनों कार्यकर्ता बुद्धपार्क में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

डिंपल पांडे ने कहा कि कहां तो यह वादा किया था मोदी जी ने कि सरकार में आते ही हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाएगी, महंगाई पर अंकुष लगाया जाएगा और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा,लेकिन आज बेरोज़गारी का आंकड़ा बताता है कि साल दर साल लाखों लोगों ने अपनी नौकरियां गंवाई हैं। देश का पढ़ा-लिखा युवा दर-दर भटक रहा है।

उन्होने कहा कि मंहगाई आसमान छू रही है। आम आदमी के घर की रसोई का बजट बिगड़ा हुआ है। महानगर अध्यक्ष अख्तर अली ने कहा कि केन्द्र सरकार हो या

फिर राज्य सरकार दोनों ही युवाओं को नौकरियां देने में असफल रही हैं।

इसका खामियाजा इन सरकारों को भुगतना पड़ेगा। सपा कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक रूप से कफन अपने ऊपर डालकर प्रदर्षन किया और नारे लगाए कि ‘सरकार रोज़गार दो या फिर कफन दो’।

 इस मौके पर प्रदेश प्रमुखमहासचिव शोएब अहमद,प्रदेशसचिव यूवजन अनम मालिक, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मला आर्य, युवजन सभा ज़िला अध्यक्ष मुशीर नवाब युवजन सभा महानगर अध्यक्ष उमेश राणा मुलायम यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष मोहम्मद इकराम राजेश आर्य,शिवम् सिरोही, विशाल,आकाश, वरुण मोहित,भूरा, निखिल,तन्नू पवार,मोहन कश्यप,राजेश आर्य,राजकुमार,ताज़ीम अंसारी,नरसिम्हा,सलमान, रहीस,ज़ीशान,अमीर जैना,इत्यादि मौजूद रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts