इंदिरापुरम वार्ड में आयोजित हुआ मातृशक्ति सम्मान समारोह

देहरादून I

 भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व चंडीगढ़ के प्रभारी वैभव वालिया ने कहा है कि मातृशक्ति का सम्मान करना हम सभी की प्राथमिकता होना चाहिए I 

उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे भारत का गौरव हैं और उनका सम्मान आदर पूर्वक करना चाहिएI

       वालिया आज मंगलवार को यहां कैंट विधानसभा क्षेत्र के इंदिरा नगर वार्ड में कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष आजाद वर्मा द्वारा आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे I

 उन्होंने कहा कि आज का समय गरीब के लिए बहुत कठिन समय है गरीबों से भाजपा ने हमेशा ही मीठे बनकर उनके वोट हथियाने का काम किया है और अपने खजाने भरे हैं जबकि कांग्रेस पार्टी ने सदैव ही गरीब व आमजन का साथ दिया और उनकी हर परेशानी को दूर करने का काम किया है I 

वैभव  ने केंद्र व उत्तराखंड राज्य की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकारों ने रोजगार तो बेरोजगारों को दिए ही नहीं , बल्कि जो रोजगार थे वे भी छीन लिए I

 उन्होंने कहा कि हमारा भारत देश वीरो की भूमि व वीर नारियों की भूमि वाला देश है ,और कई वीरों तथा वीर नारियों ने कई ऐतिहासिक गाथाएं लिखी हैI यही कारण है कि उनका सम्मान आदर पूर्वक किया जाता रहा हैI

      साईं लोक कॉलोनी रोड स्थित होटल जन जन तक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वैभव वालिया ने महिला शक्ति सम्मान समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं को उचित सम्मान नहीं मिला है और वे समय-समय पर उपेक्षा की शिकार होती रही है, जिसका मुझे अफसोस भी है लेकिन मैं अब कैंट विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं की अपेक्षा तथा अपमान होने नहीं दूंगा I

 उन्होंने कहा कि जो महिला दिन भर कड़ी मेहनत के साथ सारे कामकाज करती है , वही नारी अपने देश के लिए बलिदान भी देने से दूर नहीं रही है I ऐसे कई उदाहरण हम सभी के सामने है I

 वैभव वालिया ने आयोजित कार्यक्रम में कई महिलाओं का सम्मान करते हुए यह भी कहा कि महिलाओं में तो वह शक्ति है जिससे वह किसी भी उद्देश्य को हासिल कर सकती है I उन्होंने कहा कि हमारे देश की नारी ईमानदार , कर्तव्यनिष्ठ होने के साथ-साथ बहादुर भी है , इसीलिए विदेशों में भी भारतीय नारियों का आदर पूर्वक नाम लिया जाता है I

 मैं नारियों की इस देवभूमि में उनको नमन करता हूं और उनका आदर व सम्मान करने में कभी भी पीछे नहीं रहूंगा I उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में कोई भी समस्या हो तो उसका समाधान करने के लिए मैं सदैव ही तत्पर रहूंगा I

      कार्यक्रम में राहुल गांधी की रैली के लिए दिल्ली से आए पार्टी के पर्यवेक्षक गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों का विकास करती आई है और वही गरीब व आमजन का विकास करेगी I 

उन्होंने राहुल गांधी की आगामी 16 दिसंबर की परेड ग्राउंड में होने जा रही रैली को सफल बनाने व उसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सफल बनाने का अनुरोध भी किया I 

मातृशक्ति सम्मान समारोह में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमन सिंह पूर्व पार्षद प्रत्याशी मीना रावत हरेंद्र चौधरी के के शास्त्री आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए I बाद में कई महिलाओं को श्री वैभव वालिया ने सम्मानित किया I 

जिनमें मुख्य रुप से शकुंतला ,प्रियंका ,अल्पना ,चंदा देवी , संगीता , रोना देवी, कमला देवी, सुशीला ,कांति ,सुमित्रा ,मधु ,नीलम , अनारो देवी ,सोनिया ,बबली ,कमलेश ,राजकुमारी आदि शामिल रहे।

      इस अवसर पर कांग्रेस के महानगर महामंत्री हरेंद्र चौधरी, विजेंद्र कुमार, सतीश कुमार, राजू कुमार, मिजाजी लाल, नंदन कुमार, पंकज  सैनी, कुणाल गांधी एडवोकेट, सूरज पवार आदि उपस्थित रहेI

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts