प्रदर्शन : अनुबंध के विरोध में उक्रांद ने की सीएचसी पर तालाबंदी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला हिमालयन अस्पताल से अनुबंध निरस्त कराने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने आज डोईवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की।  उत्तराखंड क्रांति दल का आंदोलन आज 24वें दिन भी जारी रहा और जिलाध्यक्ष संजय डोभाल का आमरण अनशन को 7 दिन […]

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला हिमालयन अस्पताल से अनुबंध निरस्त कराने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने आज डोईवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की।

 उत्तराखंड क्रांति दल का आंदोलन आज 24वें दिन भी जारी रहा और जिलाध्यक्ष संजय डोभाल का आमरण अनशन को 7 दिन हो गए हैं लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है।

 उत्तराखंड क्रांति दल के डोईवाला विधानसभा प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि यह एक निर्णायक आंदोलन है और वह लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं, तथा अनुबंध निरस्त कराने के बाद ही आंदोलन संपन्न किया जाएगा।

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर गुसाईं और नगर अध्यक्ष राकेश तोपवाल ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार एक दो दिन मे संज्ञान  नहीं लेती तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 लोक हितकारी परिषद ने सौंपा समर्थन पत्र

सामुदायिक स्वास्थ केंद्र को निजी हाथों से बाहर निकालने और इसके उच्चीकरण को देकर चल रहे आंदोलन को समाज सेवी संस्था लोक हितकारी परिषद ने भी अपना समर्थन पत्र सौंपा है।

 परिषद के अध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता ने कहा कि उनकी संस्था इस आंदोलन के साथ है और उसकी सफलता की कामना करती है।

 कान्ग्रेस के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी आए समर्थन में

डोईवाला के अठूरवाला पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कतार नेगी और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवीर सिंह नेगी भी आंदोलन के समर्थन में आए और मांग की कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला का अनुबंध तत्काल निरस्त दिया जाना चाहिए।

 90 वर्षीय बुजुर्ग गिरधारी लाल नैथानी आज भी आंदोलन स्तर पर डटे रहे।

 ये मुख्य लोग रहे मौजूद

 आंदोलन स्थल पर आज महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल,कैप्टन सविता श्रीवास्तव, सरोज देवी, राधा देवी, चंपा देवी, भावना मैठाणी, खैरी से प्रदीप कुमार, नथुवावाला  से मीना थपलियाल, शेखर बलूनी, राकेश चंद्र ध्यानी, अनु उनियाल, राजेंद्र प्रसाद, तारा देवी यादव, श्यामसुंदर, लक्ष्मी देवी, ओमप्रकाश, अंजू रावत, आदि दर्जनों लोग शामिल रहे।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में आधे घंटे के भीतर दो बार डोली धरती,लोगो में दहशत

चमोली: उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से धरती दो बार डोली। चमोली जिले में बुधवार सुबह करीब आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप...

ITM Dehradun के छात्रों ने कबाड़ से बनाए 9 ड्रोन, Droneverse में सभी ने भरी उड़ान

ITM देहरादून के छात्रों ने कबाड़ से बना दिए ड्रोन, ‘Droneverse’ में सभी ने भरी उड़ान; ₹10 हजार का मिला पहला पुरस्कारदेहरादून, 17...

Related Posts