चुनावी जुमला : सीएम धामी ने 1090 घोषणाएं की सिर्फ 163 पर शासनादेश

उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के डैमेज कंट्रोल में लगे हैं और आपको बता दें घोषणाओं का अंबार मुख्यमंत्री ने लगा दिया है।

एक्टिविस्ट हेमंत गोनिया द्वारा मांगी गई जानकारी के अनुसार सीएम धामी ने अब तक 1090 घोषणाएं की। इसमें से महज 163 पर शासनादेश जारी हुआ। इशारा साफ है कि अब तक केवल लगभग 15 फीसदी घोषणाओं पर शासनादेश जारी हुआ।

सीएम धामी ने लोकनिर्माण विभाग में सबसे ज्यादा 237 घोषणाएं की। सिर्फ 11 के शासनादेश अब तक जारी हुए।

शहरी विकास में सीएम ने 176 घोषणाएं की। इनमें केवल चार पर शासनादेश जारी हुए। 

सिंचाई में 143 घोषणाओं में केवल 16 पर शासनादेश जारी हुए।

अब केवल घोषणाएं करने और फिर उन पर शासनादेश जारी न करने से यह साफ जाहिर होता है कि केंद्र ने युवा मुख्यमंत्री को केवल जनता को लुभाने का काम सौंपा हुआ है। क्योंकि चुनावी दौर है ऐसे में कहीं जनता भाजपा का दामन छोड़ किसी और के साथ ना जुड़ जाएं इसलिए मात्र घोषणाएं करके जनता को लुभाया जा रहा है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts