खनन माफियाओं का खेल। प्रशासन की आंख में झोंक रहे धूल।

थराली में खनन माफियाओं का खेल इस कदर फलफूल रहा है कि प्रशासन को चकमा देने में दो कदम आगे दिख रहे हैं। आपको बताते चलें कि चमोली जनपद में खनन पूरी तरह बंद है कोई रिवर ट्रेनिंग नहीं हो रही है। न ही खनन विभाग के द्वारा अभी तक कोई अनुमति खनन के लिए […]

थराली में खनन माफियाओं का खेल इस कदर फलफूल रहा है कि प्रशासन को चकमा देने में दो कदम आगे दिख रहे हैं।

आपको बताते चलें कि चमोली जनपद में खनन पूरी तरह बंद है कोई रिवर ट्रेनिंग नहीं हो रही है। न ही खनन विभाग के द्वारा अभी तक कोई अनुमति खनन के लिए रिवर ट्रेनिंग के माध्यम से दी गई है,लेकिन थराली के चेपड़ो ( खारीबगड) में पिंडर नदी में रात्रि के समय खनन कार्य किया जा रहा है,लेकिन प्रशासन बेसुध पड़ा हुआ है।

जिसके चलते थराली में खनन माफियाओं के आये दिन हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रहा है।

 इससे पहले भी थराली में पिंडर नदी में हो रहे खनन को लेकर लोगों द्वारा समय-समय पर शिकायत गई ,इसके बावजूद भी खनन माफियों को प्रशासन का कोई डर नहीं।

सूत्र बताते हैं कि पिंडर नदी पर रात्रि के समय खारीबगड़ में चोरी-छिपे वाहनों से रेत परिवहन किया जाता है।

लेकिन रात्रि गत के दौरान भी पुलिस के हत्थे नही चढ़ पा रहे खनन माफियाखनन माफियाओं का खेल।प्रशासन की आंख में झोंक रहे धूल।

 

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts