42 वर्षीय युवक का दबे कुचले चेहरे वाला शव मिलने से मचा हडकंप।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के भवाली में 42 वर्षीय युवक का दबा कुचला चेहरे वाला शव मिलने से सनसनी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही शुररू की ।

         नैनीताल जिले में भवाली से भीमताल रोड स्थित नैनीबैंड में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। 

राहगीरों ने पुलिस को अज्ञात व्यक्ति का शव होने की सूचना दी। मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। 

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 6 बजे नैनीबैंड क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। राहगीरों नें पुलिस को घटना की सूचना दी। 

सी.ओ.भवाली प्रमोद साह, कोतवाल संजय सिंह गर्ब्याल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त नवीन चन्द्र आर्य 42 पुत्र राम लाल निवासी तल्ला तिरछा खेत के रूप में की। जिसके बाद फारेंसिक टीम ने आसपास शिनाख्त शुरू की। वह मजदूरी कर अपना खर्च चलाता था। 

बिना कपड़ों व झाड़ियो में कपड़े मिलने व मुँह में गंभीर चोट लगने से ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि नवीन देर शाम तिरछाखेत मे कई ग्रामीणों को दिखाई दिया। 

रात को लोगो ने मल्ली बाजार में लोगो को दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि बदन से पूरे कपड़े उतरना व जगह जगह खून के छीटे हत्या होंने की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द अपराधियो को पकड़ने की मांग की है। आसपास खून के निशान व पत्थरों में लगे खून से पुलिस भी गुथी में उलझ गई। ग्रामीणों ने कहा कि अपराधी मुख्य सड़क से नवीन को मारते हुवे तिरछा खेत सड़क तक घसीटते हुवे ले गए होंगे। जिसके बाद पत्थर या अन्य हथियार से मुंह मे वार कर हत्या की गई होगी। पुलिस अब घटना के खुलासे में जुट गई है ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts