सीएम और जेपी नड्डा से मिला संविदा एवं बेरोजगारी स्टॉप नर्सेज महासंघ का प्रतिनिधिमंडल। सौंपा ज्ञापन

विजेंद्र राणा आज जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ का प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से मिला और अपना ज्ञापन दिया।   संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीकृष्ण बिजल्वाण बताया गया कि पिछले 1 वर्ष से हमारी  नर्सेज की भर्ती लंबित पड़ी है। कोविड […]

विजेंद्र राणा

आज जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ का प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से मिला और अपना ज्ञापन दिया।

  संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीकृष्ण बिजल्वाण बताया गया कि पिछले 1 वर्ष से हमारी  नर्सेज की भर्ती लंबित पड़ी है। कोविड की तीसरी लहर आ चुकी है, किंतु सरकार नर्सेज की भर्ती नहीं कर पा रही है।

 उन्होंने बताया कि हमारी एक सूत्री मांग है कि नर्सेज की भर्ती वर्षवार की जाए जैसा कि फार्मेसिस्ट और एएनम की  जाती है और हमारी भर्ती तुरंत आचार संहिता से पहले विज्ञापित की जाए,जिससे कि प्रदेश में तीसरी लहर से होने वाले जान माल के नुकसान को बचाया जा सके।

 माननीय मुख्यमंत्री जी और  जे पी नड्ढा जी ने आश्वासन दिया कि जल्दी आपकी भर्ती वर्षवार के माध्यम से की जाएगी। ज्ञापन देने में रवि सिंह, नीरज ,पुष्कर सिंह, दीपक सिंह,महिपाल सिंह कर्षाली आदि मौजूद थे।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts