एक तो कोरोना काल में व्यापारी मंदी की मार से परेशान उस पर यूजर चार्ज का बोझ कमर तोड़ रहा है- कवि जोशी

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार 

बागेश्वर में युवा कांग्रेस पालिका द्वारा लगाये यूजर चार्ज के विरोध में पूरी तरह उतर आया है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौक बाजार स्थित गोविंद बल्लभ पंत मूर्ति के समीप 24 घंटे का उपवास शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र पालिका ने यूजर चार्ज को निरस्त नहीं किया तो वह उग्र आंदोलन किया जाएगा।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में बुधवार को पदयात्रा निकाली और उसके बाद एक दिवसीय उपवास पर बैठे। जिसमें व्यापारियों ने भी उन्हें समर्थन दिया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीते दिनों यूजर चार्ज के विरोध में 1051 व्यापारियों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन हमलोगों को दिया है। जिसे आयुक्त कुमाऊं को भेजा गया। कहा कि कोरोना काल में व्यापारी मंदी की मार झेल रहा है। नगरपालिका व्यापारियों को राहत देने के बजाय यूजर चार्ज लगाकर परेशान कर रही है। व्यापारी हर माह यूजर चार्ज देने में असमर्थ हैं। नगर पालिका द्वारा नगर के व्यापारियों पर जबरन थोपे गये इस यूजर चार्ज के ख़िलाफ़ हमने अभी एक दिवसीय उपवास किया है यदि उसके बाद भी पालिका इसे निरस्थ नही करती है तो उग्र आन्दोलन के लिये बाध्य होना पड़ेगा। 

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष सुनील पांडेय, जगत नेगी, मनोज पांडेय, भूपेन्द्र कोरंगा, जयदीप कुमार, रिजवान खान, विशाल रावत, दीपक कोहली, फिरोज खान, नागेंद्र मनवाल, राजू पांडेय, मनोज पांडेय, प्रकाश वाछमी, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, अनिल कार्की, किशन सोनी, देवेन्द्र अधिकारी, गौरव कठायत, नवीन लाल साह, उमेश साह आदि मौजूद थे। उधर, देवभूमि व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष बलवन्त नेगी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनीष जख़्वाल समेत भराड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष बृज मोहन ऐठानी ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts