एक्सक्लूसिव वीडियो : सड़क पर दौड़ता गुलदार कैमरे में कैद

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में एक गुलदार का वीडियो बना है, जिसमें वो कैमरे से कई बार नजरें छुपाकर सड़क मार्ग से लम्बी दूरी तक दौड़ता चला गया । वीडियो बनाने वाले का दावा है कि उन्हें गुलदार अक्सर दिखते रहता है जो कभी कभी खेल भी करता है ।        नैनीताल से हल्द्वानी […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड के नैनीताल में एक गुलदार का वीडियो बना है, जिसमें वो कैमरे से कई बार नजरें छुपाकर सड़क मार्ग से लम्बी दूरी तक दौड़ता चला गया । वीडियो बनाने वाले का दावा है कि उन्हें गुलदार अक्सर दिखते रहता है जो कभी कभी खेल भी करता है ।

       नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग में लगभग 6 किलोमीटर पर एक मार्ग एरीज के लिए कटता है । इस मार्ग में गुरुवार देर रात अपना निजी काम कर कुछ लोग कार से घर लौट रहे थे । इसी दौरान उन्हें एक वयस्क गुलदार सड़क में खड़ा दिखा । गुलदार ने गाड़ी को देखा तो वो सड़क मार्ग से भागते चला गया । कार सवार अरुण नेइस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया । शर्मिला प्रवृति का गुलदार गाड़ी से शर्माते हुए झाड़ियों में जा छुपा । कार चालक ने कार रोक दी, फिर कुछ समय बाद गुलदार निकलकर दोबारा सड़क में भागने लगा । इसी तरह से ये सिलसिला लगातार कुछ समय तक चलता रहा । अंत में गुलदार घने जंगल में गायब हो गया । अरुण ने बताया की उनके घर लौटते समय गुलदार ऐसा करते रहता है ।

देखिए वीडियो:

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts