ब्रेकिंग : जवाहर नवोदय विद्यालय में 82 बच्चे कोरोना पॉजिटिव। मचा हड़कंप।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के सुयालबाड़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में एक कोविड टैस्ट रिपोर्ट में 82 बच्चे कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया है।  बीती 30 दिसंबर को विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत 8 बच्चे पाए गए थे कोरोना संक्रमित, जिसके बाद विद्यालय में 488 बच्चों के नमूने लिए गए थे ।        नैनीताल जिले […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के सुयालबाड़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में एक कोविड टैस्ट रिपोर्ट में 82 बच्चे कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया है। 

बीती 30 दिसंबर को विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत 8 बच्चे पाए गए थे कोरोना संक्रमित, जिसके बाद विद्यालय में 488 बच्चों के नमूने लिए गए थे ।

       नैनीताल जिले के भवाली से अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में गंगरकोट सुयालबाड़ी स्थित नवोदय विद्यालय में शनिवार को 82 छात्र – छत्राओं की कोरोना की जाँच रिर्पोट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। विद्यालय के 488 बच्चो के सैम्पल लिए गए थे । अभी कुछ सैम्पलों की रिपोर्ट आनी बांकी है । इससे पहले बुधवार और गुरुवार को 11 छात्र- छात्रा और विद्यालय के प्राचार्य भी संक्रमित पाए गए थे। संक्रमित छात्र – छात्राओं को अलग – अलग हॉस्टल में आइसोलेट किया गया है। जानकारी के अनुसार विद्यालय के 70 प्रतिशत बच्चे बुखार, खांसी और नाक बंद की शिकायत से ग्रसित हैं।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts